Saturday, October 2, 2010

बंदोबस्त के तनाव के चलते प्रतिदिन ४-५ पुलिस कर्मी हस्पताल में हो रहे है भर्ती ..........

बंदोबस्त के तनाव के चलते  प्रतिदिन ४-५ पुलिस कर्मी हस्पताल में हो रहे है भर्ती ......................पवन ओझा मुंबई
अयोध्या मुदा हो या फिर रमजान का महिना हो गणेश उत्सव हो या फिर गोविंदा प्रतिदिन ४से ५ पुलिस कर्मी अपनी बिमारिओ और तनाव के चलते अस्पताल में भर्ती हो रही है ,इसे पहले भी करीब २५०० पोलके कर्मी डेंगू और मलेरिया के चपेट में आये. और बाद में उन्हें   मुंबई के  सरकारी और पुलिस अस्पताल में भर्ती थे इसके बाद फ़िलहाल मुंबई में  चिकन गुनिया नाम की बीमारी के चपेट में मुंबई वासी पड़े है .अधिकतर मुंबई के पुलिस कर्मी तनाव के माहोल में काम कर रहे और आराम करने के लिए छुट्टी भी नहीं मिल पारही रही है .जिसके चलते उनका हल बेहाल है और ६  पुलिस कर्मिओ की अधिक तबियत ख़राब होने के चलते उन्हें मुंबई के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है ,भर्ती कराये गए अधिकतर पुलिस कर्मिओ को मधुमेह जैसी भिमरियो की शिकायत है और कुछ पुलिस कर्मिओ को रक्त चाप और मलेरिया जैसी बिमारिओ की शिकायत बताई गई है .ह्रदय रोग के चलते कल एक पुलिस उपनिरीक्षक भास्कर रामचंद्र मोरे-५३ की बंदोबस्त के दौरान मौत हो गयी है ,जबकि येल्लो गेट पुलिस ठाणे के मंगेश राणे, एन एम जोशी मार्ग पुलिस ठाणे के जीतेन्द्र तन्देल , पार्क साइड पुलिस ठाणे के मधु कोण ,पंतनगर पुलिस ठाणे के तोम्ब्रे और गुरव जैसे पुलिस कर्मी अभी भी अस्पताल में भर्ती है इन सभी की तबियत बंदोबस्त के दौरान ख़राब हुई है .इसे पहले भी ६ महीनो के भीतर करीब ५से ६ पुलिस अधिकारिओ और पुलिस कर्मिओ की बीमारी के चलते ओन ड्यूटी मौत हुई है .जो भी पुलिस कर्मी बीमारी के चलते छुट्टी पर गए हुए थे उन्हें राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर इलाहबाद उच्च न्यायलय की लखनऊ खंड पीट के के आनेवाले फैसले के दौरान बुला लिया गया था .आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है .

No comments:

Post a Comment