Monday, September 27, 2010

mumbai crime branch files chargesheet against 10 acussed in farid tanasha murder case

फरीद तनाशा हत्या कांड में आज मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका के तेहत १० अपराधियो के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर की  ...................पवन ओझा मुंबई
मुंबई की क्राइम ब्रांच ने आज मुंबई के न्यायालय में मकोका के तेहत फरीद तनाशा हत्या कांड में १० अपराधियो के खिलाफ चार्जशीट दायर की है .फरीद तनाशा जो की अंडर वर्ल्ड डान छोटा राजन का करीबी माना जाता था उसकी इसी साल के जून २ तारीख को उसके घरमे गुश्कर गोली मारकर हत्या करदी गयी थी फरीद तनाशा को ५ गोलिया लगी थी .यह घटना मुंबई के तिलक नगर में हुई थी .मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट इस हत्या कांड की जाच कर रही थी और जाच के दौरान मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश से सभी अपराधियो को पकड़ा था जिसमे से मुख्य आपराधि मोहम्मद सकीब शाहनवाज आलम खान था जो की अंडर वर्ल्ड डान भरत नेपाली का करीबी बताया  गया  है .पुलिस को जाच में पता चला की भरत नेपाली और विजय शेट्टी ने मिलकर फरीद की हत्या की सुपारी दी थी .इसके बाद पुलिस ने जाफर खान ,मोहम्मद रफ़ीक शेख ,रवी प्रकाश सिंह ,पंकज सिंह ,रंधीर सिंह ,दत्तात्रे  भाकरे ,रविन्द्र वरेकर और विश्वनाथ शेट्टी को गिरफ्तार किया .हलाकि मुंबई पुलिस को गिरफ़्तारी करने के बाद अपराधियो से तहकीकात में जादा समय लगा .यह सभी अपराधी अंडर वर्ल्ड डान भरत नेपाली के साथी बताये गए है .पुलिस ने आज न्यायालय में चार्जशीट दायर करदी है .

No comments:

Post a Comment