Monday, September 27, 2010

रिक्शा और डम्पर की टक्कर में १ की मौत एक घायल ...............पवन ओझा मुंबई
मुंबई के विक्रोली पार्क साइड इलाके में आज सुबह एक ऑटो रिक्शा और डम्पर की टक्कर में एक लड़के की मौत हो गयी जब की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी .यह घटना विक्रोली के कैलास काम्प्लेक्स के पास हुई .मरने वाले लड़के का नाम मोहम्मद मुस्तफा खुरेशी -२२ बताया गया है जबकि लड़की का नाम सुजाता विनायक धौली -१७ बताया गया है .ए दोनों लोग मुंबई के चंदिवाली इलाके के सुख शांति सोसाइटी सकी विहार के रहने वाले थे .आज  सुबह दोनों ऑटो रिक्सा क्रमांक एम .एच .०३ आर .५९९६ में बैठ कर विक्रोली के अस्मिता कालेज में आ रहे थे तभी कैलास काम्प्लेक्स के पास ऑटो रिक्शा ड्राईवर अपना संतुलन खो बैठा और आगे चाल रहे एक डम्पर में उसने टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों लड़का और लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए .बाद में उन्हें घाटकोपर के राजा वाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा पर लड़के की मौत हो गयी और लड़की के सिर पर गंभीर चोटे आई है .लड़की को बाद में राजा वाडी अस्पताल से विक्रोली के गोदरेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है .ऑटो रिक्शा ड्राईवर यसवंत कारण सिंह को मामूली चोटे आई है .विक्रोली पुलिस थाने मामले की अधिक जाच कर रही है . 

No comments:

Post a Comment