Monday, September 27, 2010

नौसेना पेपर लीक मामला, सी .बी .आई ने किया 4 लोगो को गिरफ्तार

मुंबई [ पवन ओझा ] नौसेना पेपर लीक मामले में सी .बी .आई ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया था| जिन्होंने प्रश्न पत्र देने के एवज में 138 छात्रों से 15 हजार से 50 हजार रुपये हर एक छात्र से लिए गए थे सी .बी .आई के सयुक्त निर्देशक ऋषिराज सिंह ने आज " तेज़ न्यूज़ " को बताया की अंतरराष्ट्रीय रक्षा नियुक्ति एजेंसी के मालिक रामबीर सिंह रावत के घर पर छापा मारकर 17 लाख रुपये बरामद किये है उसे पेपर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया है |

इसी मामले में सी .बी .आई ने रावत के घर से छात्रों के 50 पासपोर्ट भी बरामद किये है यह सभी पासपोर्ट उन छात्रों के थे जिन्हें नौकरी मिलने वाली थी यह छापेमारी विशाकपत्नाम में हुई है 4 गिरफ्तार अधिकारिओ में से रामबीर और एम .डी. मूर्ती को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है जबकि होशियार सिंह और आर .सी .नाइक इन दोनों प्रशासकीय अधिकारिओ को न्यायालय ने 6 अक्टूबर तक सी .बी.आई .की हिरासत में भेज दिया है

No comments:

Post a Comment