Wednesday, November 3, 2010

महिलाओ से छेड़ छाड़ करने वाले को पुलिस ने किया तड़ीपार ........

महिलाओ से छेड़ छाड़ करने वाले को पुलिस ने किया तड़ीपार ...............पवन ओझा मुंबई
मुंबई पुलिस के पंतनगर पुलिस थाने ने एक मोहिम के तेहत महिलाओ से छेड़ छाड़ करने वाले एक अपराधी को तड़ीपार किया है .अपराधी का नाम प्रकाश विश्वनाथ सिंह -२८ बताया गया है और वह घाटकोपर पूर्व के कामराज नगर के सिद्धि विनायक चाल के रहने वाला हुई .अभी तक पंतनगर पुलिस थाने में उसपर महिलाओ और लडकियो के साथ छेड़ छाड़ करने के ३ मामले दर्ज है .२००५ पांच में इसने जब कामराज नगर में मनपा द्वारा अतिक्रमण चाल रहा था तभी इसने एक महिला के साथ छेड़ छाड़ की थी जिसके चलते पंतनगर पुलिस थाने में उसपर मामला दर्ज किया गया था उसी तरह २००७ में भी एक छेड़ छाड़ के मामले में उसपर मामला दर्ज किया गया था .२०१० में भी उसपर छेड़ छाड़  का मामला  दर्ज किया गया है .जिसके चलते कल उसे मुंबई और मुंबई उपनगर में १ साल तक नहीं दिखाई देने का आदेश देकर उसे तड़ीपार किया गया है .पंतनगर के तड़ीपार अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीधर सावंत ने बताया की पुलिस उपयुक्त संजय सिन्त्रे ने दीवाली तेवहार के चलते कोई अप्रिय घटना ना हो इसके चलते एक मोहिम चलाई है जिसमे जितने भी कुख्यात अपराधी हर एक पुलिस थाने के अंतर्गत है उनपर करवाई करने का आदेश दिया है .और जिसके चलते हमने प्रकाश सिंह पर करवाई की है .उन्होंने यह भी कहा की आने वाले २ दिनों के भीतर और भी अपराधियो को तड़ीपार किया जायेगा ताकि दीवाली में ए कोई गंभीर घटना को अंजाम ना दे सके

No comments:

Post a Comment